एड़ियों में दर्द क्यों रहता है?

Written by Pooja Sharma

@Health Expert

वैसे तो एड़ी में दर्द कई कारणों से होता है। जैसे अधिक देर तक एक चलने फिरने से पैरों को आराम नहीं मिल पाता, जिसके कारण एड़ी में दर्द होना सामान्य बात है। किसी पुरानी चोट के घाव पूरे ना भरने की वजह से भी दर्द हो सकता है। कभी- कभी हम ऐसे फुटवियर पहन लेते हैं जो फैशनेबल तो होतें है मगर एड़ियों को तकलीफ़ देते हैं। एड़ी में दर्द की शिकायत खासकर महिलाओं को अधिक रहती है। अगर आप रोज़ाना ऊँची एड़ी वाली सैंडल पहनती है तो ऐसा करना बंद कर दें। क्योंकि इससे आपकी एड़ियों में लगातार दर्द रहेगा।

एड़ी में दर्द के मुख्य कारण कुछ इस प्रकार हैं

  • चलते- चलते अचानक से पैरों में झटका आना भी एड़ी में दर्द का कारण बन सकता है।
  • अधिक समय तक खड़े रहने से भी एड़ियों में दर्द बढ़ जाता है।
  • शरीर में पौष्टिक तत्वों का भरपूर मात्रा में ना होना भी एड़ी में दर्द का कारण बन सकता है।
  • ज़्यादातर लोगों को रात में नींद नहीं आती जिसके लिए वे नींद की गोलियों का सेवन करते है। जो एड़ी में दर्द का कारण बनता है।
  • पैरों की हड्ड‍ियों का बढ़ना भी एड़ी में दर्द का कारण होता है।

अगर आप एड़ी के दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इन कारणों को नज़रअंदाज़ ना करें।